ईवीएम में खराबी के चलते पहली बार में वोट न दे पाए मिज़ोरम सीएम ने दूसरे प्रयास में किया मतदान
ईवीएम में खराबी के चलते मिज़ोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पहली बार में मतदान नहीं कर पाए राज्य के मुख्यमंत्री व एमएनएफ नेता ज़ोरमथांगा ने दूसरे प्रयास में वोट डाला। उन्होंने कहा, "मतदान के दिन के राजनीतिक माहौल से मुझे विश्वास है कि एमएनएफ सरकार बनाएगी।" गौरतलब है, वह आइज़ोल ईस्ट-1 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।