ईशा अंबानी ने अनंत और राधिका की रिसेप्शन पार्टी में पहने बेमेल इयररिंग्स, वायरल हुईं तस्वीरें
ईशा अंबानी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रिसेप्शन पार्टी में बेमेल इयररिंग्स पहने थे जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। उन्होंने अपने 'नवरत्न' चोकर के साथ फूल के डिज़ाइन वाला एक पन्ना और एक हीरे की ईयररिंग्स पहनी थी। सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने कहा, "क्यों नहीं?"