ईशा अंबानी ने भाई की शादी में पहना गुलाबी, नीले, हरे और नारंगी रंग के दुर्लभ हीरों से बना हार
ईशा अंबानी ने शुक्रवार को भाई अनंत अंबानी की शादी में गुलाबी, नीले, हरे और नारंगी रंग के दुर्लभ हीरों से बना हार पहना। 'गार्डन ऑफ लव' नामक हार को बनाने में 4,000 घंटों से अधिक समय लगा। 'कांतिलाल छोटालाल' ज्वेलर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दिल शेप वाले ब्लू डायमंड और पोर्टेट कट डायमंड से बीच वाला फ्लावर बना है।"