ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि समारोह में शामिल हुए गृहमंत्री शाह, सामने आया वीडियो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को कोयंबटूर (तमिलनाडु) में ईशा फाउंडेशन में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के साथ महाशिवरात्रि समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान संबोधन में अमित शाह ने योग को बढ़ावा देने में सद्गुरु के योगदान की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की पहल से की।

Load More