ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
सनराइजर्स हैदराबाद ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा पर तंज कसते हुए कहा, 'दूसरों का मेंटल हेल्थ खराब करके खुद मेडिटेशन करता है।' ईशान की बात पर अभिषेक ने हंसते नज़र हुए रिएक्शन दिया। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 35 गेंद में शतक जड़ा था और मेडिटेशन पोज में जश्न मनाया था।