ईश्वर ने किसी कारण से मेरी जान बख्शी: 'ऐतिहासिक जीत' के बाद डॉनल्ड ट्रंप
रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा है, "कई लोगों ने मुझसे कहा कि ईश्वर ने किसी कारण से मेरी जान बख्शी थी।" उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के लिए 'स्वर्ण युग' होगा। दरअसल, ट्रंप पर एक रैली में गोली चलाई गई थी जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे।