ईश सोढ़ी ने दर्ज किए वनडे में न्यूज़ीलैंड के किसी स्पिनर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
भारत में जन्मे ईश सोढ़ी ने वनडे क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के किसी स्पिनर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए हैं। 30-वर्षीय सोढ़ी ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 10-1-39-6 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज कर यह रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड डैनियल विटोरी के नाम था जिन्होंने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ 6-2-7-5 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए थे।