ईसाई कानून के तहत शादी करने वाला शख्स अनुसूचित जाति के आरक्षण का दावा नहीं कर सकता: HC
मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम के तहत शादी करने वाला शख्स अनुसूचित जाति के आरक्षण का दावा नहीं कर सकता है। कोर्ट ने थेरूर (कन्याकुमारी) नगर पंचायत की अध्यक्ष को एससी समुदाय के लिए आरक्षित पद के लिए अयोग्य करार दिया क्योंकि अध्यक्ष ने भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम के तहत शादी की थी।