ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पुरुष DPL और नॉर्थ डेल्ही स्ट्राइकर्स ने जीता महिला DPL
दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 2024 के फाइनल में पुरुषों की ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को 3 रनों से हराकर खिताब जीत लिया है। वहीं, महिलाओं की नॉर्थ डेल्ही स्ट्राइकर्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स महिलाओं पर 10 रन की जीत के साथ महिला दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब हासिल किया।