ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3,115 पदों पर निकली भर्ती, 24 सितंबर से आवेदन शुरू

ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3,115 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है।

Load More