ईस्टर्न रेलवे से ₹838 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद RVNL के शेयर में आई 10% तक की तेज़ी
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के शेयरों में सोमवार को कारोबार के दौरान 10% से अधिक की तेज़ी आई। आरवीएनएल को ईस्टर्न रेलवे से ₹838 करोड़ की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना के लिए लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी कालीपहाड़ी और प्रधानखुटा के बीच 55.2 किलोमीटर में भूमि कार्य, पुल निर्माण और रेलवे ट्रैक बिछाने का काम करेगी।