इतिहास की घटनाओं से जुड़ी अवधि बताने के लिए तिथियों के साथ ईसवी या ईसा पूर्व शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। ईसा मसीह के जन्म के पूर्व की तिथियां ईसा पूर्व (ईसा मसीह से पहले) के रूप में जानी जाती हैं जबकि ईसा मसीह के जन्म के बाद की तिथियों के साथ ईसवी शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।