ईसाई मिशनरियों से लिया विचार है: स्टालिन के बेटे द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए बयान पर बीजेपी
तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना 'डेंगू व मलेरिया' से करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "आपका और आपके पिता के विचार ईसाई मिशनरियों से लिए गए हैं। उन मिशनरियों का काम आप जैसे मूर्खों को दुर्भावनापूर्ण विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए तैयार करना था।"