ई-सिगरेट पीने के 24 घंटों के भीतर बढ़ जाता है दौरा पड़ने का खतरा: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने लोगों को वेपिंग (ई-सिगरेट का कश खींचना) को लेकर चेतावनी दी है। उसने कहा, "वेपिंग के 24-घंटों के भीतर दौरे पड़ने का खतरा बढ़ जाता है...इसे अपने सेहत को नुकसान न पहुंचाने दें।" इससे पहले संगठन ने देशों से फ्लेवर्ड वेप्स पर प्रतिबंध लगाने और सरकारों से ई-सिगरेट को तंबाकू के समान मानने का आग्रह किया था।