ईसी के आदेश के बाद शिवसेना की आधिकारिक वेबसाइट हुई डिलीट, ट्विटर प्रोफाइल नेम बदला
चुनाव आयोग द्वारा एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने के बाद उद्धव ठाकरे गुट की वेबसाइट 'shivsena.in' डिलीट कर दी गई है। वहीं, आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल नेम भी बदलकर 'शिवसेना- उद्धव बालासाहेब ठाकरे' हो गया है। संबंधित ट्विटर हैंडल से अब वेरिफाइड हैंडल का प्रतीक 'ब्लू टिक' भी हटा लिया गया है।