ईसी के फ्लाइंग स्क्वॉड ने चेकिंग के लिए रोकी कर्नाटक सीएम की कार, सामने आया वीडियो
कर्नाटक में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शुक्रवार को ईसी के फ्लाइंग स्क्वॉड ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के काफिले को रोककर वाहनों की चेकिंग की जिसका वीडियो सामने आया है। चेकिंग के लिए रोके जाने के दौरान मुख्यमंत्री डोड्डाबल्लापुर के घाटी सुब्रमण्य मंदिर जा रहे थे। दरअसल, राज्य में 10 मई को विधानसभा के लिए मतदान होना है।