ईसी को गाइडलाइन्स के उल्लंघन की गुजरात से 6,130 व हिमाचल से 1,040 शिकायतें मिलीं
चुनाव आयोग को हाल ही में गुजरात व हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की 7,000 से ज़्यादा शिकायतें मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात से 6,130 शिकायतें मिली जिनमें से 3,600 बिना अनुमति के पोस्टर व बैनर लगाने से जुड़ी थीं। बकौल अधिकारी, हिमाचल प्रदेश से दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की 1,040 शिकायतें मिली थीं।