ईसी को सफाई देने की ज़रूरत नहीं: ईवीएम-वीवीपैट मिलान से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एससी
सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम के 100% मतों को वीवीपैट की पर्चियों से वेरिफाई करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कहा है कि चुनाव आयोग (ईसी) को हर चीज़ पर सफाई देने की ज़रूरत नहीं है। बकौल कोर्ट, हर चीज़ पर शक नहीं किया जा सकता और अगर कोई स्पष्टीकरण दिया जाता है तो उसकी सराहना होनी चाहिए।