ईसी को स्वतंत्रता आंदोलन में हमारी भूमिका देखनी चाहिए: राष्ट्रीय दल का दर्जा खोने पर सीपीआई
चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस लेने के बाद सीपीआई ने प्रतिक्रिया दी है। सीपीआई ने कहा कि चुनाव आयोग को पार्टी के समृद्ध इतिहास और ब्रिटिश राज के खिलाफ आंदोलन में भूमिका पर विचार करना चाहिए था। बकौल सीपीआई, आज भी पार्टी की पूरे भारत में उपस्थिति और जनसमर्थन है।