ईसी ने अपमानजनक विज्ञापनों को लेकर पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष को भेजा नोटिस

चुनाव आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार को कारण बताओ नोटिस भेजा है। ईसी ने मजूमदार से 21 मई को शाम 5:00 बजे से पहले तक जवाब देने को कहा है। गौरतलब है, तृणमूल कांग्रेस ने ईसी से शिकायत की थी कि कुछ क्षेत्रीय अखबारों में छापे गए बीजेपी के विज्ञापन अपमानजनक और झूठे हैं।

Load More