ईसी ने चोरी को वैध ठहराया: अजित पवार गुट को असली एनसीपी का दर्जा मिलने पर आदित्य ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के गुट को असली एनसीपी का दर्जा दिए जाने पर 'X' पर लिखा है, "जब चुनाव आयोग ही चोरी को वैध ठहराने लगे तो समझ जाइए कि लोकतंत्र बर्बाद हो गया है।" उन्होंने लिखा, "चुनाव आयोग एक बार फिर से धोखेबाज़ साबित हुआ है।"