ईसी ने हरियाणा में चुनावी कार्यक्रम की अनुमति की मांग खारिज कर लिखित में दी भद्दी गाली: 'आप'
'आप' ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया है कि चुनाव आयोग ने कैथल (हरियाणा) में चुनावी कार्यक्रम की अनुमति देने की उसकी मांग खारिज कर लिखित में भद्दी गाली दी है। कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने कहा, "इससे शर्मनाक बात कुछ हो नहीं सकती।" इस मामले में 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।