ईस्ट तिमोर के तट के पास आया भूकंप, हिंद महासागर क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा है कि एशियाई देश ईस्ट तिमोर के तट के पास शुक्रवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इंडियन ओशियन सुनामी वॉर्निंग ऐंड मिटिगेशन सिस्टम (आईओटीडब्ल्यूएमएस) ने क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। आईओटीडब्ल्यूएमएस ने कहा कि यह भूकंप 'हिंद महासागर क्षेत्र को प्रभावित करने वाली सुनामी लाने में सक्षम हो सकता है'।