उ. कोरिया द्वारा GPS में छेड़छाड़ किए जाने से दर्जनों विमान व जहाज़ हुए प्रभावित: द. कोरिया
दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा शनिवार को लगातार दूसरे दिन सीमावर्ती क्षेत्रों से जीपीएस संकेतों में छेड़छाड़ किए जाने की वजह से बड़ी संख्या में उड़ानें और जहाज़ संचालन प्रभावित हुए। दक्षिण कोरिया ने कहा, "हम उत्तर कोरिया से आग्रह करते हैं कि वह जीपीएस में छेड़छाड़ संबंधी उकसावे वाली हरकतें तुरंत बंद करे।"