उ. कोरियाई ओलंपियंस को दिए गए सैमसंग फोन UN के प्रतिबंधों का उल्लंघन कैसे कर सकते हैं?
पेरिस ओलंपिक्स में उत्तर कोरियाई खिलाड़ियों को उपहार में दिए गए दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के स्मार्टफोन उत्तर कोरिया के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर सकते हैं। प्रतिबंध के तहत उत्तर कोरिया को औद्योगिक मशीनरी की आपूर्ति, बिक्री व हस्तांतरण पर रोक है। आईओए ने कहा कि उत्तर कोरियाई खिलाड़ियों को स्मार्टफोन नहीं मिले हैं।