उ. कोरिया से आ रही हवा में कोविड-19 हो सकता है, खिड़की बंद रखें: चीनी शहर में लोगों से अधिकारी
वाइस न्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के डैनडॉन्ग शहर में अधिकारी यह कहते हुए स्थानीय लोगों को खिड़कियां बंद रखने की सलाह दे रहे हैं कि उत्तर कोरिया से आ रही हवा में कोरोना वायरस हो सकता है। दरअसल, डैनडॉन्ग शहर उत्तर कोरिया की सीमा के पास स्थित है और यालू नदी दोनों देशों को अलग करती है।