उंगलियां चटकाने से क्यों आती है आवाज़ और क्यों नहीं चटकानी चाहिए उंगलियां?
उंगलियों के जोड़ों के बीच साइनोवियल नामक तरल होता है जो हड्डियों के बीच ग्रीस का काम करता है। उंगलियां चटकाने से इस फ़्लूइड के अंदर बने बुलबुले फूटते हैं जिसमें से गैस निकलने से आवाज़ आती है। बार-बार उंगलियां चटकाने के कारण फ्लूड घटने से जोड़ों में दर्द, उंगलियों में सूजन और जोड़ों पर काले निशान बनते हैं।