उग्रवादी समूह बनाने की कोशिश करने के आरोप में असम के पूर्व विधायक को किया गया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, असम के पूर्व विधायक हितेश बासुमतारी व 2 अन्य लोगों को उग्रवादी समूह बनाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, बासुमतारी के आवास से गोला-बारूद के साथ 'अत्याधुनिक हथियार' बरामद किए गए। बासुमतारी 2011 में बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) के टिकट पर चपागुरी सीट से विधायक चुने गए थे।