उच्च खाद्य महंगाई चिंता का कारण, मौद्रिक नीति में बदलाव होगी जल्दबाज़ी: RBI गवर्नर

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को कहा कि मौद्रिक नीति के रुख में बदलाव करना बहुत जल्दबाज़ी होगी। दास ने कहा कि मुख्य महंगाई दर में कमी आई है लेकिन खाद्य महंगाई अब भी ऊंची बनी हुई है और यह चिंता का विषय है। बकौल दास, महंगाई दर कम हो रही है लेकिन इसकी रफ्तार बेहद धीमी है।

Load More