उचित तरीके से ब्याज वसूलें बैंक, ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क लौटाएं: आरबीआई
आरबीआई ने कुछ बैंकों और वित्तीय संस्थानों के ब्याज वसूलने में अनुचित तरीके अपनाने पर चिंता जताते हुए उन्हें सुधार के लिए कदम उठाने को कहा है। बकौल आरबीआई, कई जगहों पर ऋण की मंज़ूरी की तारीख से ही ब्याज वसूलने के मामले सामने आए हैं। आरबीआई ने अतिरिक्त ब्याज व अन्य शुल्क ग्राहकों को लौटाने की सलाह दी है।