उच्च न्यायपालिका में लैंगिक असंतुलन क्यों है?: पूर्व न्यायाधीश जस्टिस इंदिरा बनर्जी
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है कि भारतीय संविधान के लागू होने के 68 साल बाद वह सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाली केवल आठवीं महिला थीं। उन्होंने कहा, "उच्च न्यायपालिका में यह लैंगिक असंतुलन क्यों है?"