उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा का माध्यम हिंदी होना चाहिए: संसदीय समिति
एक संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि हिंदी-भाषी राज्यों में आईआईटी जैसे तकनीकी और गैर-तकनीकी उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा का माध्यम हिंदी होना चाहिए। समिति ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों में शिक्षा का माध्यम स्थानीय भाषा होनी चाहिए। समिति ने यह भी सिफारिश की है कि यूएन की आधिकारिक भाषाओं में से एक हिंदी होनी चाहिए।