उच्च स्तरीय कनाडाई अधिकारी ने निज्जर की हत्या की जांच को पहुंचाया नुकसान: भारतीय उच्चायुक्त
कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडाई पुलिस की जांच को एक उच्च स्तरीय कनाडाई अधिकारी के सार्वजनिक बयानों से नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, "हाई लेवल से निर्देश आया है कि इसके पीछे भारत या भारतीय एजेंट का हाथ होने की बात कही जाए।"