उच्चायोग में प्रदर्शन के बाद भारत द्वारा व्यापार समझौता रद्द करने की खबर का यूके ने किया खंडन
यूके ने पिछले महीने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन को लेकर भारत द्वारा एक व्यापार समझौते की बातचीत रोकने की खबरों का खंडन किया है। यूके ने कहा, "यूके और भारत दोनों...एक महत्वाकांक्षी और परस्पर लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं।" भारत ने भी बातचीत बंद करने की खबर से इनकार किया है।