उज़्बेकिस्तान के होटल के कमरे में मिला मेघालय के प्रधान सचिव का शव
मेघालय के प्रधान सचिव सैयद मोहम्मद ए रज़ी की उज़्बेकिस्तान के एक होटल मौत हो गई है। वह निजी यात्रा पर उज़्बेकिस्तान गए थे और आशंका है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह रज़ी ने फोन नहीं उठाया तो होटल स्टाफ ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा जहां वह मृत मिले।