एमपी में बिजली बिल वसूलने पर कर्मियों को घसीटकर पीटा गया, 4 घंटे बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
उज्जैन (एमपी) में बकाया बिजली बिल वसूलने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर एक किसान व उसके बेटे ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया। इसमें एक कर्मचारी की आंख, सिर व कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते घायलों को 4-घंटे तक थाने में बिठाकर रखा गया और विरोध-दबाव के बाद FIR दर्ज की गई।