उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को होगा आज़ादी का जश्न, समय के अनुसार मनाएंगे पर्व
उज्जैन के प्राचीन बड़े गणेश मंदिर में इस वर्ष 15 अगस्त के बजाय 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार 15 अगस्त 1947 को श्रावण कृष्ण चतुर्दशी थी, जो इस साल 11 अगस्त को पड़ रही है। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा, ध्वज पूजन, महाआरती, देशभक्ति गीत और मंदिर शिखर पर तिरंगा फहराने का आयोजन होगा।