उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दिलजीत दोसांझ ने किए दर्शन, वीडियो आया सामने

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को उज्जैन (मध्य प्रदेश) के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना की जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिलजीत गर्भ गृह के बाहर ध्यान लगाए नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि दिलजीत इंदौर में दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट के लिए गए थे और इस कॉन्सर्ट को उन्होंने दिवंगत शायर राहत इंदौरी के नाम किया।

Load More