उज्जैन में आदिवासी युवती से गैंगरेप करने के 2 आरोपियों का घर ढहाया गया
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक आदिवासी युवती से गैंगरेप करने के 2 आरोपियों के घर को प्रशासन ने शनिवार को बुलडोज़र से ढहा दिया। पुलिस ने बताया कि युवती नौकरी के तलाश में उज्जैन आई थी और जिस मकान में घटना को अंजाम दिया गया था उसे भी तोड़ दिया गया है। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।