उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई मंदिर हुए जलमग्न, वीडियो आया सामने
उज्जैन (मध्य प्रदेश) और इसके आसपास के इलाकों में हुई बारिश से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते रामघाट पर स्थित कई मंदिर जलमग्न हो गए जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, बड़नगर को जोड़ने वाले छोटे पुल के ऊपर से नदी का पानी बहने लगा। बकौल रिपोर्ट्स, श्रद्धालुओं को नदी में स्नान नहीं करने दिया जा रहा है।