मुसलमान धैर्य रखें, हक छीनने वालों को सज़ा मिलेगी: उज्जैन मस्जिद कार्रवाई को लेकर अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उज्जैन (एमपी) में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद के एक हिस्से को तोड़े जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अधिकार छीनने वालों को संविधान सज़ा देगा।" एमपी हाईकोर्ट के 9 सितंबर के आदेश के बाद यह कार्रवाई हो रही है। मस्जिद कमिटी खुद उस हिस्से को तोड़ रही है।