उज्जैन में शाही मस्जिद को पूरी तरह ध्वस्त करने के AI वीडियो से भड़की थी भीड़: पुलिस
उज्जैन (एमपी) के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया है कि शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने पर हुए हिंसक विरोध के पीछे AI से बना फर्ज़ी वीडियो था। पुलिस के अनुसार, AI वीडियो में मस्जिद को गलत तरीके से ध्वस्त होते दिखाया गया। पुलिस ने 20-लोगों के खिलाफ 8 एफआईआर दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।