उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए वेंटिलेशन वाले झरोखे से घुसते दिखे श्रद्धालु
उज्जैन (एमपी) के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए वेंटिलेशन वाले झरोखे से अंदर घुसते श्रद्धालुओं का वीडियो वायरल हो रहा है। मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीणा के मुताबिक, वीडियो पुराना है और उस जगह पर ग्रिल लगवा दी गई है। हाल ही में मंदिर में प्रवेश को लेकर सुरक्षाकर्मियों व श्रद्धालुओं के बीच मारपीट की घटना हुई थी।