उज्जैन में दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल
मध्यप्रदेश के उज्जैन ने सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठी मिसाल पेश की। शहर में विकास के मद्देनजर कोई रूकावट न हो, इसके लिए सभी धर्मों के लोगों ने आपसी सहमति से जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए जिला प्रशासन को अपना सहयोग दिया। दरअसल उज्जैन शहर के केडी मार्ग के चौडीकरण का काम चल रहा है।