उड़ान 3 घंटे से ज़्यादा लेट है तो उसे रद्द कर दें: एयरलाइंस से सरकार
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने घने कोहरे के मद्देनज़र एयरलाइंस को यात्री-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने को कहा है। उन्होंने एयरलाइंस से यात्रियों को उड़ानों में देरी की सूचना देने और 3 घंटे से ज़्यादा देरी से उड़ने वाली फ्लाइट्स रद्द करने के निर्देश दिए हैं। नायडू ने चेक-इन काउंटरों पर पर्याप्त स्टाफ भी सुनिश्चित करने को कहा है।