उड़ान से पहले इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, इंदौर-भुवनेश्वर फ्लाइट हुई लेट

इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 में सोमवार को तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद इंडिगो की तकनीकी टीम ने विमान की स्थिति की तुरंत जांच शुरू कर दी। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, ज़रूरी सुधार कार्य पूरा होने के बाद करीब एक घंटे की देरी के बाद फ्लाइट को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी गई।

Load More