उड़ता प्लेन सीधा बिल्डिंग में घुसा, ब्राज़ील की दिल दहलाने वाली घटना ने दिलाई 9/11 हमले की याद
ब्राज़ील के शहर बेलो होरिजोंटे में सोमवार को हवाई दुर्घटना ने अमेरिका में हुए 9/11 हमले की याद दिला दी। ब्राज़ील में एक छोटा प्लेन अचानक एक रिहायशी इमारत से टकरा गया और कुछ ही पलों में सब कुछ धुआं, आग और चीख-पुकार में बदल गया। हादसे में कम-से-कम 3 लोगों की मौत हुई है जबकि 2 लोग घायल हैं।