शारजाह में भारतीय शख्स की हत्या, 9 टुकड़ों में मिला शव
कर्नाटक के उडुपी निवासी अल्विन प्रकाश कुंदर की जुलाई में शारजाह में हत्या कर दी गई। उनका शव रास्ते के पास खड़ी कार से 9 टुकड़ों में 2 बैगों में भरा मिला। वह 14 साल से शारजाह एयरपोर्ट पर कार्यरत थे। पत्नी और बेटा लापता हैं। घटना की जानकारी मृतक के भाई ने मंगलवार को उडुपी पुलिस को दी।