उड़ान में गड़बड़ी को लेकर डीजीसीए ने केदारनाथ के 5 हेलीकॉप्टर ऑपरेटर्स पर लगाया जुर्माना

अधिकारियों के मुताबिक, डीजीसीए ने उड़ान में गड़बड़ी को लेकर यात्रियों को केदारनाथ लाने और ले जाने वाले 5 हेलीकॉप्टर ऑपरेटर्स पर ₹5-₹5 लाख का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर 2 अन्य ऑपरेटर्स के अधिकारियों को 3-महीने के लिए निलंबित किया है। डीजीसीए द्वारा जून में किए गए ऑडिट में ये गड़बड़ियां सामने आई थीं।

Load More