उडुपी में कॉलेज के वॉशरूम में कोई कैमरा नहीं: हिडन कैमरा होने के दावों पर एनसीडब्ल्यू मेंबर
उडुपी (कर्नाटक) में नेत्र ज्योति कॉलेज के वॉशरूम में वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आने के बाद कॉलेज पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य व बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने वॉशरूम में हिडन कैमरे लगे होने के दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा, "सब अफवाह है, यहां कोई हिडन कैमरा नहीं हो सकता। यह एक संस्थान है।"